जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वुमन में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसके अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलानुशासक डॉ एम ए खान थे. उन्होंने कहा कि सावन का इंतजार सभी को रहता है. लेकिन हमारे देश में किसान इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा कि छात्राओं को अनुशासन बनाए रखना चाहिए. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के शिक्षा प्रतिनिधि अर्जुन सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री जनता के समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं और सप्ताह में जनता दरबार जमशेदपुर में लगाया जाता है. महाविद्यालय के लिए जो भी समस्याएं है.उन्हें हम मंत्री जी के पास पहुंचने का काम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. उसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा प्रियदर्शी द्वारा अंग वस्त्र व एवं पौध देकर सम्मानित किया गया. छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई. स्वागत भाषण के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीणा प्रियदर्शी ने महाविद्यालय के परिचय के अलावा सावन महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं गीत संगीत प्रस्तुत किए गए. इसके अलावा छात्रों द्वारा तरह-तरह के फूड स्टॉल भी लगाए गए. अतिथि व शिक्षक शिक्षिकाओं ने इसका आनंद लिया. मंच का संचालन डॉ भारती कुमारी एवं प्रो डोरिस दास ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अरुंधति दे ने किया. कार्यक्रम में डॉ संगीता बीरूया,डॉ मुकुल भेगराज,डॉ सुनीता बांकिरा,डॉ सुशीला हांसदा,डॉ रंजना दत्ता, प्रो प्रतिमा सिंहा, अनामिका कुमार,डॉ विशेश्वर यादव,डॉ के.के कमलेंदु ,डॉ अपराजिता,जय शर्मा,दीपिका कुजूर,डॉ मीनू वर्मा के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी.











