जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा आयोजित “सावन मेमिम” के तीसरे दिन भी तीन सत्रों में कार्यक्रम कर समापन किया गया. पहले सत्र में मंजू सिंह ने तीसरे दिन के पूरे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला. उसके बाद टेल्को और जुगसलाई इकाई द्वारा कविता, डांस, नाटक की प्रस्तुति की गई. दूसरे सत्र में दो मोटिवेशनल स्पीच डॉ रेणुका चौधरी द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वस्थ नारी सशक्त नारी विषय पर तथा प्रीति सिंह गुलमोहर स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षा से सशक्तिकरण विषयक टॉक पावर प्वाइंट के माध्यम से दिया गया. डॉ रेणुका चौधरी ने मासिक धर्म की अनियमितता, यूरीन रिलीज प्रोब्लम, पीसीओडी, यूटरस कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर (डायग्नोज और बचाव)से संबंधित विस्तृत जानकारी दीं. इसके अलावा उन्होंने लाइफ स्टाइल डिजीज पर भी चर्चा किया, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हर्ट प्रोब्लम की समस्या शुरू हो जाती है. उन्होंने बचाव से संबंधित टिप्स बताते हुए अपनी दिनचर्या में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाना और फास्ट फूड को कम करने की सलाह दी. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा आयोजित “सावन मेमिम” के तीसरे दिन भी तीन सत्रों में कार्यक्रम कर समापन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पहले सत्र में मंजू सिंह ने तीसरे दिन के पूरे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला. उसके बाद टेल्को और जुगसलाई इकाई द्वारा कविता, डांस, नाटक की प्रस्तुति की गई. दूसरे सत्र में दो मोटिवेशनल स्पीच डॉ रेणुका चौधरी द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वस्थ नारी सशक्त नारी विषय पर तथा प्रीति सिंह गुलमोहर स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षा से सशक्तिकरण विषयक टॉक पावर प्वाइंट के माध्यम से दिया गया. डॉ रेणुका चौधरी ने मासिक धर्म की अनियमितता, यूरीन रिलीज प्रोब्लम, पीसीओडी, यूटरस कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर (डायग्नोज और बचाव)से संबंधित विस्तृत जानकारी दीं. इसके अलावा उन्होंने लाइफ स्टाइल डिजीज पर भी चर्चा किया, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हर्ट प्रोब्लम की समस्या शुरू हो जाती है. उन्होंने बचाव से संबंधित टिप्स बताते हुए अपनी दिनचर्या में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाना और फास्ट फूड को कम करने की सलाह दी. प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा ने स्टील माइंड टाइम, पॉजिटिव एफर्मेशन, विजुलाइजेशन बेस्ड बातों से महिलाओं को मोटिवेट किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिक्षा कैसे जिंदगी के हर पड़ाव पर फैसले लेने में मदद करती है. तीसरे और अंतिम सत्र में अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, बागबेड़ा, मानगो, कदमा, बिस्तुपुर, जुगसलाई, टेल्को इकाइयों की सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. स्टॉल लगाने के लिए सुनीता सिंह, मुदिता सिंह, मनीषा सिंह, पुष्पा सिंह, रानू सिंह, आशा सिंह, उषा सिंह, सीमा सिंह, संध्या सिंह, पिंकी सिंह, लवली रॉय, ममता सिंह द्वारा स्टॉल लगाने के लिए क्षत्रिय महिला संघ द्वारा सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष कविता परमार ने सभी को बधाई एवं आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. त्रिदिवसीय आयोजन केंदीय पदाधिकारियों और इकाई के सहयोग से सफल रहा. यह आयोजन 24 से 26 अगस्त तक किया गया. इस कार्यक्रम के मेला, रंगारंग कार्यक्रम और मोटिवेशनल टॉक बहुत आकर्षण का केंद्र रहा. खाने का स्टॉल की लोगों ने बहुत सराहना की। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की. अंत में मंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. सैकड़ों क्षत्रानियों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी केंद्रीय पदाधिकारी के साथ साथ सभी इकाई अध्यक्ष और सदस्यों का योगदान रहा.











