जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा साहिब में लंबे अरसे तक अपनी सेवा देने वाले स्वर्गीय सरदार मनोहर सिंह भाटिया की पत्नी तथा स्वर्गीय सरदार रविंदर सिंह भाटिया (अध्यक्ष बीर खालसा दल जमशेदपुर) की माता समाजसेवी दर्शन कौर का निधन शुक्रवार को हो गया था. शनिवार को सिख समाज के गणमान्य लोग अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए.शनिवार को अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले भी श्रद्धासुमन अर्पित किये.(नीचे भी पढ़े)
साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के सभी सदस्य भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यरुप से सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गांधी, सुरजीत सिंह छीते, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, मनोहर सिंह मित्ते, दलजीत सिंह, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, अमरपाल सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी मनजीत कौर, बीबी चरण कौर, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी राजबीर कौर भी शामिल हुईं. साकची गुरुद्वारा साहिब में पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए इन सब के अलावा अंतिम यात्रा में महेंद्र पाल सिंह भाटिया, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, सरदार चंचल सिंह भाटिया आदि भी शामिल हुए.रविवार को अखंड पाठ साहिब साकची गुरुद्वारा साहिब में दोपहर एक बजे रखा गया है, जिसका भोग मंगलवार को दोपहर 12 बजे पड़ेगा. 12 से 1 बजे तक कीर्तन दरबार तथा अंतिम अरदास के बाद गुरु का लंगर बरतेगा.











