जमशेदपुर: टाटा स्टील के संवेदक अजय एसोसिएट नामक ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार को डीएलसी ऑफिस पर संवेदक खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.विदित हो कि यूथ इंटर के राष्ट्रीय सचिव एवं जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में ठेका कंपनी में काम करने वाले लगभग 26 मजदूरों ने डीएलसी के समक्ष अपनी बीतों को रखा.(नीचे भी पढ़े)
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनको सीएलएम पोर्टल द्वारा आधारित फूल और फाइनल सेटलमेंट में 8 हजार से 10 हजार रुपये कटौती किया है और नोटिस पेमेंट एवं छंटनी मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान नही कर रही है. जिसको लेकर शोषित मजदूरों ने अपर श्रमायुक्त के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एवं नव पदस्थापित डीएलसी राकेश प्रशाद का अभिनन्दन किया. मौके पर राजीव पांडे ने कहा कि यदि मजदूरों को न्याय नहीं मिला तो सभी मजदूर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदेही ठेका कंपनी की होगी.











