बोकारो:बोकारो के चंद्रपुरा हरिणा हीरक रोड के टी मोड़ स्थित तरंगा चेक नाका से सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी से वाहन जांच के दौरान एसटीएफ टीम ने 10 लाख रुपये बरामद किया.डुमरी विधानसभा उप चुनावके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से बनाये गए चेक नाका में शनिवार को वाहन जांच के दौरान जेएच 17 बी 3744 बोलोरो वाहन से 10 लाख नगद रुपये बरामद किया गया. वाहन में रेलवे ठेका कंपनी मेसर्स बाल मुकुंद झा के हिमांशू मिश्रा, ग्राम पोस्ट केंदुआ थाना सरैया जिला दुमका के निवासी हैं. मिश्रा ने बताया कि बोलोरो वाहन से बोकारो से जैनामोड़ होते हुए गोमो जा रहा थे. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान टी मोड़ स्थित चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान एसटीएफ की टीम ने रुपये को जब्त किया. मिश्रा ने कहा कि मेसर्स बाल मुकुंद झा कंपनी की गोमो से निचितपुर में रेलवे का चाहरदीवारी निर्माण का कार्य चाल रहा है।जिसमे लेबर, बालू पेमेंट भुगतान के लिए रुपये ले जा रहा था. मालूम हो कि आगामी 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा में उप चुनाव होना है. जिसे स्वतंत्रव निष्पक्ष चुनाव सम्पन हो इस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इनके पूर्व इस चेक नाका पर एक कोयला कारोबारी की वाहन से एसटीएफ की टीम ने 67 हजार रुपये जब्त किया था. वाहन जांच में एसटीएफ दंडाधिकारी स्वतंत्र प्रकाश गौतम, चंद्रपुरा सीओ संदीप कुमार मद्देशिया, दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम, सहायक इंस्पेक्टर अजमत हुसैन शामिल थे.











