जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र का डॉल्फिन क्लब के पास दो पक्षों में बुधवार सुबह मारपीट हो गयी. मारपीट ट्रेलर बेल्ट के पूरे पैसे नहीं देने को लेकर हुई है. इसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल है, वहीं दो अन्य युवकों को हल्की फुल्की चोंटे आयी है. इस मामले में गंभीर चोटे परमजीत सिंह और विवेक जायसवाल के भाई विशाल जायसवाल को आयी है. हीं अन्य दो लोगों में विवेक जायसवाल और रितेश जायसवाल को हल्की फुल्की चोंटे आयी है. परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ट्रेलर की बेल्ट 3 लाख 60 हजार में विवेक जायसवाल से खरीदी थी. (नीचे भी पढ़े)

जिसमें उन्होंने पैसा कम दिया जिसे लेकर विवाद हुआ और बुधवार को उनके साथ मारपीट की गयी. जिससे उनका सिर फट गया है और उनकी सोने की चेंन छीन ली गयी है. वहीं दूसरे पक्ष के विवेक जायसवाल का कहना है कि उन्होंने बहुत सस्ते में परमजीत को ट्रेलर का बेल्ट दे दिया था. जब परमजीत उसे एक रुपये डाला था तब ही उसे विवेक ने पैसे डालने से मना किया था. इसके बावजूद परमजीत पैसा डालकर दिया था. इसी बात को लेकर बुधवार सुबह इन दोनों में विवाद हुआ और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. वहीं इसकी सूचना थाना में विवेक जायसवाल की ओर से दे दी गयी है. जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है.














