
जमशेदपुर: यूथ इंटक के राष्ट्रीय सिचव राजीव पांडेय के नेतृत्व में आरडी रबड़ रिक्लेम प्राइवेट कंपनी के स्थाई कर्मचारियों ने 6 माह का बकाया वेतन और ईपीएफ और इएसआई की सुविधा का लाभ देने और इंटक नेता राजीव पाण्डेय के विरुद्ध मेसर्स स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के प्लांट हेड विनीत अग्रवाल द्वारा गोविंदपुर में दर्ज झूठा मुकदमा का विरोध करते हुए 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक 4 घंटे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय अनशन व धरना प्रदर्शन कंपनी गेट पर किया गया. मजदूरों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन 4 जुलाई तक मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो 5 जुलाई से सभी मजदूर अनिश्चितकालीन अनशन पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी.
विदित हो कि उक्त कंपनी में 36 स्थाई कर्मचारी और 150 से ज्यादा अस्थाई कर्मचारी हैं, जिनको पिछले 3 महीने का वेतन और लॉकडाउन अवधि के दौरान काम करने के पश्चात भी अब तक कुल 6 महीना का वेतन बकाया है. जिसका भुगतान के लिए इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय लगातार प्रयासरत है. इस संदर्भ में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं सभी श्रम विभाग के पदाधिकारियों को लिखित शिकायत की गई, जिसके पश्चात श्रम अधीक्षक सरायकेला खरसावां में कंपनी प्रबंधन को 2 माह के बीच दो बार वेतन भुगतान के लिए लिखित आदेश दिया किन्तु कंपनी प्रबंधन आदेशों का अनुपालन करने का बाजार खुलेआम उल्लंघन कर रही है. आर्थिक तंगी के कारण मजदूर परिवार के संग आत्महत्या करने के लिए विवश है.





