
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कई कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती की जायेगी. कोरोना वायरस (कोविड-19) को देखते हुए खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से कई सारी सुविधाओं में कटौती कर दी गयी है. इसके लिए बकायदा टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के स्तर से सरकुलर जारी किया गया है. इसको तत्काल प्रभाव से रोका गया है ताकि खर्च में कटौती की जा सके.
ये सारी सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से रोका गया है :
- होलीडे होम सुविधा को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके तहत गैर अधिकारी संवर्ग यानी कर्मचारियों को दिये जाने वाले होलीडे होम की बुकिंग को भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गयी बुकिंग को भी रद्द कर दिया गया है. होलीडे होम को तत्काल प्रभाव से बुकिंग के सिस्टम को ही बंद कर दिया गया है.
- इटीए लोन को भी पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया है. इंप्लाइ को अस्थायी तौर पर कैश एडवांस देने के लोन की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है. यह पूरे वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए बंद किया गया है.
- किसी तरह का लांग सर्विस अवार्ड भी अभी नहीं दिया जायेगा. 1 जुलाई से 31 मार्च 2021 तक के लिए यह अवार्ड को बंद कर दिया गया है. इस दौरान जो कर्मचारी 20, 25, 30, 35 और 40 साल की सेवा पूरी कर लेते है, उनको लांग सर्विस का अवार्ड वित्तीय वर्ष 2021-2022 में दिया जायेगा. 1 जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक जो रिटायर हो जाते है, उनको यह अवार्ड मिल जायेगा.
- इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गयी है और किसी तरह की परेशानी होने पर कर्मचारी हेल्प डेस्क 0657-6644555 पर कॉल कर अपनी शंकाओं को दूर कर सकते है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






