
जमशेदपुर : जयपुर फुट की शाखा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जिसका उद्घाटन इस वर्ष 11 जनवरी को सदर अस्पताल परिसर में टाटा स्टील के एमडी और प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने उद्घाटन किया था. लॉकडाउन के लगभग तीन महीने के बाद रविवार को इस केंद्र की गतिविधियां आरंभ हुई. इसके साथ ही छह विकलांग लोगों के बीच चार तिपहिया और दो व्हील चेयर का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी में शामिल सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, पूर्व लायंस जिला गवर्नर लायन एके श्रीवास्तव, विकलांगता प्रबंधन पर सदस्य राज्य सलाहकार समिति रजनीश कुमार ने चिन्हित लाभार्थियों के बीच उपकरणों का वितरण किया. कार्यक्रम में लायन सीमा बाजपेयी, लायन संजय पांडेय और पद्मा कांत, तकनीशियनों ने बहुत सक्रिय भूमिका निभाई. लाभार्थियों की पहचान संस्कृतिक सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने की, जिसमें मुनमुन चक्रवर्ती शामिल थीं, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सर्वे किया और जरूरतमंदों को भगवान महावीर विकास सहयोग समिति में लाने में मदद की। रितेश घोषाल, सोमा चटर्जी, मौसमी मंडल, मृतिका चक्रवर्ती, मंजू दास, सुनंदा दास, प्रदीप मुखर्जी, गुलशन, संस्कृती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के राणा रॉय आज के समारोह में उपस्थित थे. जिन चार लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल मिली उनमें हरीश सिद्धू, महेंद्र पात्रा, सुमित्रा पात्रो, कार्तिक पात्रो, जबकि दो आदित्य गोराई और सुनीता यादव व्हील चेयर प्रदान की गई.







