
जमशेदपुर : सनराइज इवेंट मैनेजमेंट की ओर से एक शाम झारखंड पुलिस के नाम का आयोजन किया जायेगा. जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ ऑडिटोरियम में इसका आयोजन 28 सितंबर को होगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को सनराइज इवेंट मैनेजमेंट के चेयरमैन सह भाजपा नेता भरत सिंह ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर दी. एक शाम झारखंड पुलिस के नाम कार्यक्रम में जिले के तमाम प्रशासननिक और पुलिस से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे परिवार के साथ आकर प्रोग्राम को सफल बनाने का आह्वान किया. शहीद परिवारों की याद और उनके सम्मान को कायम रखने के लिए यह आयोजन होगा, जिसमें पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल, परशुराम बाबा, एसपी सिंह, मनोज सोनी, सत्यजीत सिंह, शक्ति सिंह, संजीव कुमार, फ़िरोज़ आलम, राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



