जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत सरिता विहार में गुरुवार को एक अधिवक्ता का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण कुमार लाल के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह उन्होंने कृष्ण कुमार लाल को घर में फंदे से लटका देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि कृष्ण कुमार लाल जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे.उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय और न्यायालय परिसर में शोक का माहौल है. साथी वकीलों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.







