जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में आगामी 7 जून से सात दिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है. साकची के प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल की ओर से परिवार के पूर्वजों की स्मृति में आयोजित होने जा रहे इस कथानुष्ठान में वृन्दावन निवासी अन्तरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज श्रद्धालुओं के लिए श्रीमद्भागवत कथा पर प्रवचन करने के साथ ही उसके गूढ़ निहितार्थों का विवेचन भी करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कथानुष्ठान के तहत रविवार, 7 जून को प्रातः 9 बजे से कलश शोभा यात्रा का आयोजन होगा, जबकि उसी दिन संध्या 3:30 बजे से प्रवचन आरंभ होगा. प्रथम दिन प्रवचनकर्ता आचार्य राजेंद्र जी महाराज श्रीमद् भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालेंगे. दूसरे दिन सोमवार, 8 जून से श्रीमद्भागवत पर प्रवचन की विधिवत् शुरुआत होगी. प्रवचन प्रति दिन अपराह्न 3:30 बजे से शुरु होकर शाम 7:00 बजे तक चलेगी, जबकि अंतिम दिन, रविवार, 14 जून को प्रातः 11:15 बजे से हवन एवं पूर्णाहुति के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा विश्राम लेगी. (नीचे भी पढ़ें)
फर्म की ओर से निवेदक संतोष अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (कालू), आदर्श अग्रवाल (सोनू), अमित अग्रवाल (मोनू), अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), ऋषभ अग्रवाल (कान्हा), मेहुल, विट्ठल, मेधांश, हेतांश, काव्यांश सहित पूरे परिवार के सदस्य अनु्ष्ठान की तैयारियों में जुटे हुए हैं.


















