जमशेदपुर : इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का बहुत महत्व है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. यहीं कारण है कि मुसलिम समुदाय से जुड़े लोग इस पर्व को हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसको देखते हुए जमशेदपुर में जुलूस निकाला जायेगा. इसको लेकर जमशेदपुर में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से 5 सितंबर को नो इंट्री लगा दी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री रहेगी. इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. बस का परिचालन सामान्य तौर पर होगा. इसको लेकर संयुक्त आदेश निकाला गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त, एसएसपी और ट्राफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से यह आदेश निकाला गया है.













