जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य सह युवा नेता सन्नी संघी ने सोनारी स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती और दुकान मालिक को घायल करने एवं बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास व्यापारी से लूट की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े डकैती चिंता का विषय है. अगर यही माहौल रहा, तो व्यापारी व्यापार कैसे करेंगे? उन्होंने जिला प्रसाशन से अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने एवं अपराधियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है.













