चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर लखीपूरा गांव के पास शनिवार की शाम एक स्कूटी सवार महिला ने साइकिल सवार मालकुंडी पंचायत के मुक्तापुर गांव निवासी रघुनाथ मुर्मू (50) को ठोकर मार दी. इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक महिला स्कूटी पर सवार होकर धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि साइकिल सवार व्यक्ति लखीपुरा गांव से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान स्कूटी ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके आने पर घायल को सीएचसी पहुंचाया गया. सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि व्यक्ति के चेहरे और पैरों में चोटें आई हैं. फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.














