जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी चुनाव (2025–27) को लेकर रविवार को टीम केडिया–कांवटिया ने शानदार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया. कदमा, गोलमुरी और साकची इलाकों में हुए इस भव्य अभियान में व्यापारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने टीम के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि हमारा वोट सिर्फ़ और सिर्फ़ टीम केडिया–कांवटिया के लिए है.अभियान में टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यापार, उद्योग, वाणिज्य, प्रोफ़ेशनल्स और समाज के हर वर्ग की बेहतरी को लेकर अपने विचार साझा किए.(नीचे भी पढ़े)

वर्तमान महासचिव एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानव केडिया ने आश्वस्त किया कि टैक्स क्लिनिक, टाटा स्टील से मीटिंग, रेलवे व अन्य राजनीतिक संवाद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे, जैसा कि वर्तमान कार्यकारिणी में वर्तमान सत्र में अध्यक्ष विजय आनंद मूंका के नेतृत्व में हुआ.वहीं, वर्तमान उपाध्यक्ष (उद्योग) सह – मानद महासचिव प्रत्याशी पुनीत कांवटिया ने पूरे सिंहभूम को यह वचन दिया कि “चैंबर हर व्यापारी, हर उद्यमी और हर प्रोफ़ेशनल के साथ हर सुख-दुःख में मजबूती से खड़ा रहेगा.जमशेदपुर, चाकुलिया, चांडिल समेत विभिन्न स्थानों से सामाजिक प्रतिनिधियों ने टीम को खुला समर्थन दिया और कहा कि सभी पूरे सत्र चैम्बर से सक्रिय रूप से जुड़े रहेंगे और चैम्बर द्वारा हर व्यापारी और सामाजिक वर्ग का हर वक़्त साथ देंगे.(नीचे भी पढ़े)

आज के अभियान में मौजूद प्रमुख साथी-समर्थकगण: अनिल जलान, सुधीर अग्रवाल, आयुष पसारी, नवीन पसारी, संदीप सुल्तानिया, राजेश पसारी, सीए सौरभ मूनका, विवेक लोधा, शशांक भालोटिया, ओमप्रकाश मूनका, अनंत मोहंका, अजय चेतानी, सार्थक अग्रवाल, अरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल मोनू, शिवचंद शर्मा, उत्तम शर्मा, जितेश अग्रवाल, मयूर सांघी, धवल मकानी, मनीष चौधरी, कौशिक चौधरी, आनंद गोयल, चेतन गर्ग, ओम अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अंकिता चेतानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रवि सोनी, अनुप शर्मा, मुकेश अगिवाल, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, हर्ष मूनका, निर्मल पटवारी, अंकित मूनका, कमलेश अग्रवाल, राहुल चौधरी, राजीव बकरेवाल, पंकज संघी सहित अनेकों समाजसेवी और व्यापारी.(नीचे भी पढ़े)
टीम केडिया–कांवटिया की ओर से: विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, अनिल रिंगसिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, राजीव अग्रवाल, हर्ष बकरेवाल, भारत मकानी, सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’,अंशुल रिंगासिया, विनोद शर्मा, विष्णु गोयल, विकास गढ़वाल, उमेश खिरवाल, सुमन नागेलिया, शुभम सेन, सनी सांघी, रोहित काबरा, राजेश जैसुका, प्रीतम जैन, पीयूष चुड़ीवाला, पवन नरेड़ी, प्रतीक अग्रवाल, प्रांजल सारावगी, पंकज चोसालिया, मोहित मूनका, मनीष गोयल, महेश सांघी, कौशिक मोदी, दिलीप कांवटिया, दीपक चेतानी, पीयूष गोयल, जयप्रकाश हीरवाल, बबलू अग्रवाल ‘मिनी’,अशोक गोयल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, आमिष अग्रवाल, अमित सांघी, आकाश मोदी, अजय भलोटिया और अभिषेक काबरा.



