जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) एवं अपार्टमेंट परिसरों में विशेष शिविर का आयोजन 14 जून को किया गया है. 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आरडब्ल्यूए एवं अपार्टमेंट परिसरों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां संबंधित बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख परिसरों में क्लासिक अपार्टमेंट एवं शंखदीप अपार्टमेंट, न्यू बाराद्वारी; अतुल रेनू अपार्टमेंट; सुपरवाइजर फ्लैट; पराश अपार्टमेंट एवं गंगोत्री कॉम्प्लेक्स, भुइयांडीह; गौतम विहार; एनएमएल फ्लैट, सिदगोड़ा; वर्कर्स फ्लैट एग्रिको; बारा फ्लैट, सिदगोड़ा; टिस्को वर्क्स फ्लैट, बारीडीह; वास्तु विहार; नवजीवन कॉम्प्लेक्स; विजया गार्डन, सृष्टि गार्डन; मधुसूदन अपार्टमेंट; सुपरवाइजर फ्लैट, एमएस फ्लैट (पीपल रोड); जी.एफ.-1 गोलमुरी; न्यू डी.एस. फ्लैट रोड नंबर-1; डी/5 बंगला, केबल टाउन; केबल पुराना डी.एस. फ्लैट तथा डब्ल्यूएफ फ्लैट शामिल हैं. (नीचे भी पढ़े)
वहीं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बृंदावन गार्डन, स्वर्ण विहार, अजन्ता अपार्टमेंट; प्रांतिका अपार्टमेंट; महुआ अपार्टमेंट, बिजली अपार्टमेंट एवं बलाका अपार्टमेंट; ख्याली अपार्टमेंट, काकोली अपार्टमेंट एवं गौतम महिषा अपार्टमेंट; विजया गोल्डन टाउन; विजया शताब्दी अवास टॉवर, मधुसूदन विहार, मधुसूदन कॉम्प्लेक्स, सारिता विहार, विजया होम्स, शांति विहार एवं सत्यम एन्क्लेव; अमृता अपार्टमेंट, बसेरा अपार्टमेंट एवं निर्मल अपार्टमेंट सहित अन्य सभी आवासीय परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे. जिला प्रशासन ने संबंधित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, अपार्टमेंट निवासियों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपनी मैपिंग की स्थिति सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें.







