जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के गृह विज्ञान एवं क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की ओर से पोषण माह के अवसर पर संयुक्त रूप से पोषण मेले का आयोजन किया गया. कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता की प्रेरणा से आयोजित उक्त पोषण मेले में उन्होंने छात्राओं को “सभी के लिए पोषण” के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ राजेन्द्र जयसवाल एवं स्टूडेंट्स वेलफेयर की डीन डॉ किश्वर आरा, रिसर्च डायरेक्टर डॉ सुधीर साहू और गृह विभागाध्यक्ष डॉ रमा सुब्रमण्यनन ने मेले का विधिवत् उद्घाटन किया. “सभी के लिए पोषण” की थीम पर आधारित इस मेले के माध्यम से छात्राओं ने स्वस्थ व्यंजनों में नवाचार करते हुए अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया. साथ ही, “बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. पोस्टर प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली की सदस्य बॉटनी विभागाध्यक्ष ङॉ सलोनी कुजूर, मेहरबाई मेमोरियल अस्पताल की डायटीशियन रितु भारती ने महत्वपूर्ण योगदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

मेले में छात्रों ने अपने उत्पादों की बिक्री भी की और उत्पादों की मार्केटिंग से जुड़ी स्किल्स सीखी. सभी स्टॉलों में पोषण से भरपूर और नवाचार पूर्ण रेसिपी प्रस्तुत की गईं. गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ रमा सुब्रमण्यन, डॉ. डी पुष्पलता, संचिता गुहा और डॉ सुनीता कुमारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य डॉ रत्ना मित्रा, डॉ अमृता, डॉ नूपुर, डॉ पुष्पा, डॉ सोनाली एवं डॉ रिजवाना भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं. पोस्टर एवं रेसिपी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया.



