जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय हिन्दी शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें ‘आधुनिक शिक्षक और रुचिकर हिन्दी शिक्षण’ तथा ‘हिन्दी शिक्षण का औचित्य और भाषा संवर्धन’ विषय पर सत्र विशेषज्ञ डॉ मोनिका उप्पल एवं डॉ जंग बहादुर पाण्डेय ने सरल तरीके से समझाते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दोनों सत्रों में समन्वयक की भूमिका में साहित्य समिति के सुरेश चन्द्र झा एवं डॉ मुदिता चंद्रा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति की पूनम महानंद ने की. मंच पर अतिथि द्वय, अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ अंगद तिवारी एवं उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर संस्थान की ओर से दी जानेवाली ‘श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान’ इस वर्ष साकची हाई स्कूल के सेवानिवृत्त हिन्दी शिक्षक एवं शहर के वरिष्ठ कवि शेषनाथ सिंह ‘शरद’ को प्रदान किया गया. इसके अन्तर्गत उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं ग्यारह हजार रुपये की नगद राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री ‘शरद’ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा – ‘तुलसी भवन प्रबंधन ने जो इस सम्मान के लिए मेरा चयन किया है, मैं सह्रदयता से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं.’ (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद उपासना सिन्हा की ससरस्वती वंदना से हुई. स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया. कार्यक्रम के अंत में नगर के 30 विद्यालयों से पधारे 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर डॉ रागिनी भूषण, डॉ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, अरुणा भूषण शास्त्री, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ अनिता निधि, उमा पाण्डेय, पूनम सिंह, डॉ अरुण कुमार शर्मा, जितेश तिवारी, उपासना सिन्हा, सुरेश चंद्र झा, डॉ मुदिता चंद्रा, राजेंद्र साह राज, नीलम पेड़ीवाल, डॉ उदय प्रताप हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, बलविंदर सिंह, अशोक पाठक स्नेही, मनीष सिंह वंदन सहित दर्जनों साहित्यकार भी उपस्थित रहे.














