जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में केडिया कावंटिया टीम की जबरदस्त जीत हुई है. इस टीम के लगभग सारे पदाधिकारी और एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्यों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इस टीम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मानव केडिया पहले ही निर्विरोध हो चुके है. वहीं, इसी टीम के वाइस प्रेसिडेंट ट्रेड एंड कॉमर्स में अनिल मोदी, वाइस प्रेसिडेंट टैक्सेशन व फाइनांस में राजीव अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन व वेलफेयर अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मानद सचिव इंडस्टी बिनोद शर्मा, मानद सचिव अंसुल रिंगसिया और मानद कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार अग्रवाल (रिंगसिया) निर्विरोध पहले से ही है. 11 पदों में से 7 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे. (नीचे भी पढ़े)

शनिवार को हुए चुनाव में महासचिव का एक, उपाध्यक्ष उद्योग का एक, सचिव पीआरडब्ल्यू का एक पद और सचिव ट्रेड का एक पद के लिए चुनाव हुआ. वहीं, 30 कार्यसमिति सदस्यों में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से 30 लोग चुनाव जीतकर आये, जो अधिकांश केडिया और कांवटिया टीम के ही थे. कुल 2059 मतदाताओं में से 1725 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 1125 लोगों ने ऑनलाइन मतदान कर दिया था. वही, जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर भवन में भी कंप्यूटर के माध्यम से वोटिंग करायी गयी, जिसमें 948 में से 600 लोगों ने मतदान किया. (नीचे भी पढ़े)
मतदान और मतगणना की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारी आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल एवं दो स्कू्रटनाईजर पीएन शंगारी एवं शीतल स्वाईं चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुआ. मानद महासचिव के पद पर पुनित कांवटिया ने जीत दर्ज की जबकि सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना को हार का सामना करना पड़ा. उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज में हर्ष अग्रवाल (बाकरेवाल), मानद सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स में भरत मकानी, मानद सचिव पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर में सुरेश शर्मा लिप्पू ने जीत दर्ज की. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में टीम संकल्प कहीं नहीं ठहरी और केडिया और कांवटिया टीम पूरी तरह क्लीन स्विप कर गयी. एक कार्यसमिति सदस्य भी दूसरी टीम का नहीं जीत पाया. एक ओर जहां टीम केडिया कावंटिया का हजारों में वोट लाये, वहीं टीम संकल्प का एक भी व्यक्ति सैकड़ा पार नहीं कर पाया. (नीचे भी पढ़े)
यह रहा चुनाव का रिजल्ट :
अध्यक्ष-मानव केडिया (निर्विरोध)
मानद महासचिव:
पुनित कावंटिया – 1271 (विजेता)
सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना – 433
उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज:
हर्ष अग्रवाल (बाकरेवाल) – 1218 (विजेता)
नितेश धूत – 488
उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स – अनिल मोदी (निर्विरोध)
उपाध्यक्ष टैक्सेसन व फाइनांस – राजीव अग्रवाल (निर्विरोध(
उपाध्यक्ष पब्लिक रिलेशन एंड वेल्फेयर – अभिषेक अग्रवाल गोल्डी (निर्विरोध)
मानद सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स
भरत मकानी – 1136 (विजेता)
मनोज चेतानी- 102
मोहित शाह -473
मानद सचिव टैक्सेसन व फाइनांस – अंशुल रिंगसिया (निर्विरोध)
मानद सचिव पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर
रामू देबुका – 362
सुरेश शर्मा लिपू – 1344
मानद कोषाध्यक्ष – सीए अनिल कुमार अग्रवाल रिंगसिया (निर्विरोध)
30 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये, रिजल्ट :
अश्विनी कुमार अग्रवाल -1278 (विजेता)
विष्णु कुमार गोयल-1277 (विजेता)
पियुष गोयल-1275 (विजेता)
मोहित मूनका-1254 (विजेता)
उमेश कुमार खिरवाल-1247 (विजेता)
महेश कुमार अग्रवाल (संघी)-1246 (विजेता)
अभिषेक काबरा-1244 (विजेता)
अशोक कुमार गोयल-1241 (विजेता)
सुमन नागेलिया-1228 (विजेता)
अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया)-1227 (विजेता)
आकाश मोदी-1217 (विजेता)
प्रांजल सराओगी-1216 (विजेता)
मनीष गोयल-1212 (विजेता)
दीपक कुमार चेतानी-1209 (विजेता)
पवन कुमार नरेडी-1202 (विजेता)
अमीश कुमार अग्रराल – 1199 (विजेता)
रोहित काबरा-1198 (विजेता)
दिलीप कुमार अग्रवाल (कांवटिया)-1197 (विजेता)
सौरभ संघी (सन्नी)-1196 (विजेता)
पंकज कुमार चौरसिया – 1195 (विजेता)
अमित संघी – 1192 (विजेता)
प्रतीक अग्रवाल-1185 (विजेता)
कौशिक मोदी-1180 (विजेता)
प्रीतम जैन – 1180 (विजेता)
बबलू कुमार अग्रवाल-मिनी – 1178 (विजेता)
विकास गढ़वाल-1158 (विजेता)
शुभम सेन दादा – 1154 (विजेता)
राजेश कुमार अग्रवाल (जैसुका) -1142 (विजेता)
पियुष चुड़ीवाला-1114 (विजेता)
जयप्रकाश हीरालाल – 1072 (विजेता)
दीपक अग्रवाल रामूका – 459
दिलीप कुमार गोयल – 542
अमित खंडेलवाल – 439
मनोज कुमार अग्रवाल – 424
दीपक अग्रवाल (अंजनी मेडिकल)-419
अमन कुमार नरेडी-379
अमित कुमार अग्रवाल – 377
दीपक अग्रवाल – 320
साहेब सिंह – 318
सुशील कुमार अग्रवाल – 302
अरविंद कुमार मिश्रा – 292
कुशल कांत – 292



