रामगोपाल जेना/चाईबासा : उरांव समाज रक्तदान समूह के तत्वाधान में कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा की पुण्य स्मृति में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में आयोजित उक्त रक्तदान शिविर का उद्घाटन पश्चिम सिंहभूम के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार माझी और शिवचरण हांसदा ने शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर किया. साथ में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन व सदस्य राजश्री सवैयां भी उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

शहीद राम भगवान केरकेट्टा के शहीदी दिवस पर उरांव समाज के लोग पोस्टऑफिस चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए एवं श्रद्धांजलि सभा की. विदित हो कि कारगिल युद्ध के दौरान 13 सितम्बर 1999 को राम भगवान केरकेट्टा शहीद हो गए थे. उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में ही आज यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा एवं डीएसपी बहामन टुटी एवं उद्योगपति शाह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार आदि भी उपस्थित हुए एवं शिविर का निरीक्षण भी किया. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उरांव समाज रक्त समूह के इस प्रयास की काफी सराहना की. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्त से ही किसी मरीज का जीवन बचता है, और इस अभियान में इस समूह के प्रत्येक सदस्य साधुवाद का पात्र है. (नीचे भी पढ़ें)
उरांव समाज रक्तदान समूह ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया, जिनकी प्रेरणा से 5 पुलिसकर्मियों एवं सीआरपीएफ कोबरा के 5 जवानों ने शिविर मे रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया. आज के इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लालू कुजूर ब्लडमैन संचू तिर्की, सहदेव किस्पोट्टा, अनिल लकड़ा, बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, जवाहर लाल बंकिरा, त्रिशानु रॉय, प्रताप कटियार, अर्जुन बानरा, मानकी कुदादा, नवल कच्छप, विष्णु मिंज, सुमित बरहा, किशन बरहा, रोहित खलखो, रोहित लकड़ा, संजय नीमा, पंकज खलखो, राजकमल लकड़ा, गणेश कच्छप, जोगिंदर खलखो, मो.तहसीन, कृष्णा कुजूर,करमा कुजूर, सौरव मिंज, चंदन कच्छप, बिट्टू कच्छप, देशप्रेमी लकड़ा, विजयलक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, लक्ष्मी बरहा, विकास कच्छप, ईश्वर कच्छप, संतोष टोप्पो, मो.फिरदौस, सागर कुंकल, दुर्गा तिर्की, पवन कुजूर आदि ने अहम भूमिका निभाई.














