जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मानस सभागार में ‘विजया मिलन समारोह ( काव्य कलश) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ रागिनी भूषण ने की. नीलिमा पाण्डेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी के स्वागत संबोधन के पश्चात अशोक पाठक स्नेही ने महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने किया. आयोजन में शिक्षाविद डॉ मुदिता चंद्रा एवं संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया के साथ मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी भी मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित काव्य पाठ के आरंभ में डॉ वीणा पाण्डेय भारती, डॉ संध्या सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रूबी एवं रीना गुप्ता ने संयुक्त रूप से माता की आरती “जगदम्बा घर में दीयना बार अइलीं हे…” प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की. इसके बाद शहर के 59 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ एवं माता का भजन प्रस्तुत किया. काव्य पाठ करने वालों में नीलाम्बर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डॉ आशा गुप्ता, मंजू कुमारी, वीणा कुमारी नंदिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, जयप्रकाश पाण्डेय, डॉ उदय प्रताप हयात, विनोद बेगाना, सुदीप्ता जेठी राउत, ममता कर्ण मनस्वी, सुष्मिता मिश्रा, सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव विपुला, हरभजन सिंह रहबर, सोनी सुगंधा, प्रेमलता कुमारी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’ , कवलेश्वर पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, हरिकिशन चावला, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, सूरज सिंह राजपूत, सुनील सैलानी, पूनम सिंह, रीना गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अरविन्द कुमार तिवारी, कमलेश उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, नीलम पेड़ीवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रूबी, संतोष कुमार चौबे एवं यमुना तिवारी व्यथित प्रमुख रहे. (नीचे भी पढ़ें)
जबकि तुलसी भवन कार्यकारिणी के विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, अजय प्रजापति, हरि मित्तल, डॉ अरुण कुमार शर्मा, हरिहर राय चौहान, क्षमाश्री दुबे, डॉ सुनीता बेदी, सूर्या चौबे, अरुणा झा, अनीता सिंह, मुकेश रंजन, सुजय कुमार आदि भी उपस्थित रहे.














