गालूडीह: एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा मोटराई सरदार क्लब परिसर में सोमवार को आदिवासी बचाओ जन आक्रोश महारैली को लेकर तैयारी बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता भारतीय आदिवासी भूमिज समाज झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रथु सिंह सरदार ने की. बैठक में आगामी नौ अक्टूबर को आदिवासी बचाव संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आदिवासी जन परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदिवासी जन आक्रोश रैली को लेकर चर्चा की गयी.(नीचे भी पढ़े)
उपस्थित लोगों ने कहा कि कुर्मी महतो ना कभी आदिवासी थे ना कभी होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार को भी इस माह रैली के द्वारा संदेश दिया जाएगा कि कुर्मी महतो जिस तरह झूठा इतिहास बताकर अपने को आदिवासी बताते हैं वह गलत है. इस मौके पर सुसेन सिंह, दयानिधि सिंह, शिवचरण सिंह, घासीराम सिंह, राजकुमार सिंह, सतीश सिंह, विजय सिंह, रजनीकांत सिंह आदि उपस्थित थे.



