जमशेदपुर : जमशेदपुर के जन सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से धातकीडीह ब्लड बैक में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया. इसमें 162 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जेएमएम के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, समाजसेवी बंटी सिंह, चेयरमैन जिला परिषद बारी मुर्मू, समाज सेवी जुगुन पांडे, अनीशा सिन्हा, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
रक्तदाताओं और अतिथियों के बीच पर्यावरण को देखते हुए पौधा और साथ में बैग, बॉटल गिफ्ट में दिया गया. यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस अवसर पर एनजीओ के सदस्य सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, गोपाल सिंह, पंकज सिंह, कृष्ण मोहन, मिठू कुमार, रोहित पांडे, उत्कर्ष कुमार, अंकुश कुमार, मिनाल, सुनील गुप्ता, सूरज सिंह, अभिजीत भट्टाचार्य, मुकुल सिंह, मृत्युंजय सिंह, विजय चौहान, मनीष मुखी, अमृत कौर, प्रीति राव, ममता सिंह, नामसी उपस्थित रहे. इन सभी के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका.














