जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि कुछ राहगीरों ने समय रहते महिला को देख लिया और तुरंत उसे पकड़कर नीचे छलांग लगाने से रोक लिया. लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद से मानसिक रूप से काफी परेशान थी .(नीचे भी पढ़े)
और इसी तनाव में आकर उसने यह खतरनाक कदम उठाने की कोशिश की. हालांकि लोगों ने काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद महिला कुछ शांत हुई और उसे घर वापस भेज दिया गया. महिला टाटानगर स्टेशन के पास ही स्थित एक बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल देखा गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि लोगों की सजगता से एक जान बच गई.














