बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के बिंदावनपुर गांव में मंगलवार को घर के लोहे के दरवाजे में आई बिजली करंट के झटके से मिता रानी सीट की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मिता रानी अपने घर में रोजाना की तरह घरेलू काम कर रही थी. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान घर पर लगे लोहे के दरवाजे से विद्युत तार के संपर्क में आने से दरवाजे में करंट फैल गया. जैसे ही मिता रानी ने दरवाजे को छुआ वह करंट की चपेट में आ गई. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया और सांत्वना दी. विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी.















