जमशेदपुर: मारवाडी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का डांडिया धमाल नाइट मंगलवार को साकची स्थित धालभूम क्लब (श्री अग्रसेन भवन के सामने) में धूमधाम से मनाया गया. संगीत, नृत्य और आनंद से भरी मंगलवार की शाम महिलाओं के लिए यादगार बन गयी. एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर पहुंची हर उम्र की महिलाएं पारंपरिक और थिरकाने वाले संगीत की धुन पर जमकर ठुमके लगाये. संस्था की अध्यक्ष रानी अग्रवाल और सचिव मीना अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में एंट्री कूपन द्वारा प्रवेश हुआ, जिसमें रंग बिरंगी आकर्षक पोशाक पहनी हुई लगभग 250 से अधिक महिलाएं शामिल हुई. (नीचे भी पढ़े)

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं महिला मंच के सदस्यों के द्वारा गणेश भगवान के प्रतिमा में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई. डांडिया नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई. डांडिया धमाल नाइट कार्य्रक्रम साकची धालभूम क्लब में संध्या 06 बजे से रात 10 बजे तक चला. इसको लेकर क्लब परिसर को काफी अच्छे से सजाया गया था. झिलमिल रंगीन लाइट एवं साउंड के बीच नृत्य आरंभ हुआ. जिसमें मारवाड़ी महिला मंच की तमाम सदस्यों ने भाग लिया. डांडिया नृत्य के कार्यक्रम के बाद सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम का सफल संचालन एंकरिंग स्मिता द्वारा किया गया. म्यूजिशियन डीजे आकर्षण का केन्द्र बना रहा. उद्घाटन के अवसर पर बतौर अतिथि कमल सिंघानिया, अशोक अग्रवाल, अंजू सर्राफ, अनुराग, जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खीरवाल, प्रभा पाड़िया, सुशीला खीरवाल, मंजू मुसद्दी, सरस्वती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कंचन खीरवाल, सीमा जवानपुरिया, बीना अग्रवाल, विद्या अग्रवाल उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: jamshedpur jdu : जमशेदपुर के जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पुरस्कारों की बारिशः इसमें पुरस्कारों की बारिश भी हुई. जजमेंट निर्णायक मंडली जैस्मिन अडेसरा और पूजा भावसिंहका के द्वारा किया गया. ग्रुप ए में 5 से 15 वर्ष, ग्रुप बी में 16 से 25 वर्ष, ग्रुप सी में 26 से 40 वर्ष, ग्रुप डी में 41 से 50 वर्ष और ग्रुप ई में 50 वर्षसे उपर के लोग शामिल हुए. सभी ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार समेत ओपन डांडिया पुरस्कार भी 10 लोगों को दिया गया. कुल मिलाकर 50 से अधिक पुरस्कार दिया गया. स्वागत भाषण अध्यक्ष रानी अग्रवाल द्वारा दिया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव मीना अग्रवाल ने दिया.














