गालूडीह : घाटशिला उपचुनाव तिथि की घोषणा के बाद बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर में चेकनाका बनाया गया है. मंगलवार शाम एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ यूनिका शर्मा, थाना प्रभारी अंकु कुमार ने चेकनाका का निरीक्षण किया. बुधवार से केशरपुर चेकनाका में पुलिस और एसएसटी संयुक्त चेकिंग अभियान चलाएंगे. इस दौरान अंतरराज्यीय सीमा पर चेकनाका लगाकर दूसरे प्रदेशों से आनेवाले वाहनों की जांच की जाएगी.













