जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि पर उनको भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी. टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान स्वर्गीय रतन टाटा की याद में दो मिनट का मौन रखा गया जबकि सारे यूनियन के नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण को लेकर किये ये कार्यों, एथिकल बिजनेस प्रैक्टिस और समाजिक कार्यों को सभी ने याद किया. उनको राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया.











