पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही जन सुराज ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. पार्टी ने गुरुवार को पटना में मौजूद अपने कैंप ऑफिस में प्रत्याशियों के नाम का एलान किया. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह मौजूद रहें. हालांकि इस कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे.प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए उदय सिंह ने बताया कि पार्टी ने पहली लिस्ट में 7 सुरक्षित वर्ग से आने वाले, 17 सीटों पर अति पिछड़े वर्ग से आने वाले, 11 सीटों पर पिछड़े वर्ग से आने वाले, 8 से 9 सीटों पर अल्पसंख्यक समाज से आने वाले और बाकी पर सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया है.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गजट अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा. पहली लिस्ट में प्रशांत किशोर और मनोज कश्यप का नाम नहीं है. पहली सूची जारी होने के बाद आफिस में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. हलांकि इस दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे.(नीचे भी पढ़े)
इस प्रकार है सूची:
बेनीपट्टी- मोहम्मद परवेज आलम
सुपौल निर्मली- रामप्रवेश यादव
सिकटी- रागिब बबलू
कोचाधामन- अबू अफाक फारुक
पूर्णिया अमौर- अफरोज आलम
मधेपुरा आलमनगर- सुबोध सुमन
सहरसा-किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी बख्तियारपुर- सुरेन्द्र यादव
महिषी- शमीम अख्तर
दरभंगा- आरके मिश्रा
केवटी- बिल्टतू साहनी
मीनापुर- तेजनारायण सहनी
गोपालगंज- डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा
भोरे- प्रीति किन्नर
मांझी- वाईवी गिरी
छपरा- जेपी सिंह
परसा- मुसाफिर महतो
सोनपुर- चंदन मेहता
कल्याणपुर- रामबालक पासवान
मोरबा- डाक्टर जागृति ठाकुर
बेगूसराय- सुरेन्द्र साहनी
खगड़िया- जयंती पटेल
बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह निषाद
पीरपैंती- घनश्याम दास
बेलहर- ब्रजकिशोर पंडित
परवत्ता- विनय कुमार बरुण
अस्थावा- लता सिंह
बिहारशरीफ- दिनेश कुमार
नालंदा- कुमार पूनम सिन्हा
कुम्हरार- प्रोफेसर केसी सिन्हा
आरा- डॉक्टर विजय गुप्ता
चेनारी- नेहा नटराज
, करगहर- रितेश पांडेय अभिनेता
गोह- सीताराम दुखारी
नवीनगर- अर्चना चंद्रा यादव
इमामगंज- डॉक्टर अजीत कुमार
बोधगया- लक्ष्मण मांझी,
वाल्मीकिनगर- दीर्घ नारायण प्रसाद,
लौरिया- सुनील कुमार












