जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के दिल्ली से जमशेदपुर लौटने के क्रम में सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चौका के पालगम पंचायत के मोड़ पर कामगारों द्वारा मजदूर नेता अमृत रंजन महतो के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. गम्हरिया के लाल बिल्डिंग के पास मजदूर नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इसी तरह आदित्यपुर एस टाईप में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव अवधेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)

हर्ष पांडेय ने कहा कि संगठन में युवाओं एवं मजदूरों को जोड़ना प्राथमिकता होगी, संगठन को धारदार बनाया जाएगा एवं मनरेगा मजदूरों व गीग एंड प्लेटफार्म कामगार पर विषेश ध्यान होगी व मजदूर हित की लड़ाई जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से दुर्गा राम बैठा, पंचायत समिति सदस्य भदरु सिंह सरदार, वार्ड सदस्य संजय महतो, सूरज दास,निमाई महतो, दुर्गा चरन सिंह, सीताराम सिंह पातर, जयराम पात्रा, भरत पातर, चैतन्य मुर्मू, बुद्धु महतो, पवन महतो, चितरंजन महतो आदि उपस्थित थे.



