रांची : झारखंड के रांची के रातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी, जिसमें पुलिस की फायरिंग से दो अपराधी घायल हो गये हैं जबकि 2 अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह अपराधि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य है. इन चारों के पास से कुल 8 पिस्टल बरामद किये गये है. वहीं घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य खलारी और रातू रोड थाना क्षेत्र की सीमा पर मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

वे दल बल के साथ वहां पहुंचे तो पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो जवान घायल हो गये. वहीं दो अन्य अपराधी मौका पाकर भागने लगे. भागने के क्रम में एक पुलिस जवान के पैर में मोच आ गयी. वहीं सभी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है.



