जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में सितंबर माह में रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट प्रोबाल घोष ने केक काटा और वर्ष 2030 तक चुनौतीपूर्ण राह के लिए कर्मचारियों तैयार रहने के लिए मंत्र दिए. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोड रोलिंग मिल विभाग में विभिन्न क्षेत्र में सितंबर महीना में रिकॉर्ड प्रोडक्शन दर्ज किया गया. कर्मचारियों के खुशी एवं हौसला बढ़ाने के लिए केक काटकर किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वन शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष ने सीआरएम विभाग द्वारा किए गए प्रदर्शन के ऊपर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और साथ में आने वाले वर्ष 2030 में टाटा स्टील के लिए, जो चुनौतीपूर्ण रहेगा. उसके लिए कमर कसकर तैयार रहने के लिए मंत्र दिए और साथ में यह उम्मीद जताया है.(नीचे भी पढ़े)

आगे भी नए-नए रिकॉर्ड को कायम करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत में अजय झा ने विभाग के प्रदर्शन के ऊपर रोशनी डाला. कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतीत के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज मौजूद थे. नितेश राज ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा दिए गए हर लक्ष्य को सीआरएम विभाग के कर्मचारी हासिल करेंगे साथ ही सुरक्षा के प्रति और जागरूक होने की जरूरत है. केक कटिंग कार्यक्रम में चीफ ऑफ फ्लैट प्रोडक्ट अनिल पुजारी एवं चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल अनुराग सक्सैना संबोधित किया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी चेयरमैन अश्विनी माथन ने किया. कार्यक्रम का संचालन हेड मैकेनिक नेहा लाल ने प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम में यूनियन प्रतिनिधि सरोज पांडेय, दिनेश्वर कुमार, संदीप बेहरा, सूरज कुमार, अनिल मिश्रा, गुलाब चंद यादव, हेड अभिनव कुमार, भूपेंद्र कुमार, जतिंदर कुमार,अनुराग, उ स पटनायक,निर्भय,ठाकुर,टिकेंद्र, सौमिल्य, एवं अन्य उपस्थित थे.



