जमशेदपुर: शुक्रवार सुबह झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के आवास पर यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय ने उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. राकेश्वर पांडेय ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के अधिकार कि लड़ाई को गति प्रदान करने की जरूरत है, झारखंड में 90% से अधिक लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, इन्हें इंटक के बैनर तले लाना प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवं का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष को सामंजस्य स्थापित कर जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कमेटी का विस्तार जल्द करने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)

हर्ष पांडेय ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित कर इंटक से जोड़ना एवं गीग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स जो की सबसे ज्यादा वंचित हैं, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना हमारी प्राथमिकता होगी. इस मौके पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव अवधेश सिंह, राज पांडेय, आकाश राय, शिवांश तिवारी, महेश यादव, अजित सिंह, राकेश शर्मा, अमन श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे.



