जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. कुल 19 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस मौके पर कर्मचारियों को गिफ्ट और फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया. कंपनी के विकास यात्रा में उनके सहयोगी रवैया को सलाम भी किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील में कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गयी और कहा गया कि उनकी मेहनत की बदौलत ही जमशेदपुर से शुरू होने वाली इस कंपनी की यात्रा अब पूरी दुनिया तक फैल चुकी है. उनकी कीर्ति को हर कोई याद करेगा. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे. सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी.











