जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित दीपावली मेला 2025 का शुभारंभ बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्युत वरण महतो ने कहा कि महिला उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है. ऐसे मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मंच मिलना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है बल्कि छोटे उद्यमियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है. विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सिंहभूम चैंबर द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है. स्थानीय महिलाओं को व्यापारिक मंच देने से उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी. चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले में महिला उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी उत्पाद, परिधान, पारंपरिक खाद्य सामग्री एवं दीपावली से संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. चेंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि आयोजन में निरंतरता से दीपावली ट्रेड फेयर नगरवासियों के बीच ख्याति प्राप्त कर चुका है. दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर क्रेता ओर विक्रेता इस मेले का इंतजार करते है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी इस मेले में मिट्टी के दीपक,गृह सज्जा के सामान,कपड़े भगवान की पोशाक एवं अन्य त्योहारों से संबंधित सामान उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि मेला सुबह 11 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा।मेले में प्रवेश निःशुल्क है. कार्यक्रम का संचालन महासचिव पुनीत कांवटिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी ने किया. मेले के आयोजन में कोऑर्डिनेटर सुमन नागेलिया एवं दीपक चेतानी की भूमिका अग्रणी रही है. मेले के द्वितीय प्रहर में शाम को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा स्टेट फेयर के आयोजन पर शाम को पधारीं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल ’ – जो प्रधानमंत्री का एक नारा है – को भी चरितार्थ करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक स्थानीय निर्माण और स्थानीय उत्पादों पर जोर देना चाहिए, तथा दूर-दराज़ गांव-देहात में काम कर रही महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के व्यापार को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. प्रसिद्ध महिला उद्यमी स्मिता पारीख ने मेले का परिभ्रमण किया एवं स्टॉल धारक महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर स्मिता पारीख ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप में आयोजित करना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, एके श्रीवास्तव, विजय आनंद मुनका, चेंबर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बकरेवाल, सचिव विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, अशोक गोयल, अमीश अग्रवाल, पवन नरेडी, प्रतीक अग्रवाल, महेश संघी, नवल किशोर बरनवाल, पीयूष गोयल, अनंत मोहनका, उमेश खिरवाल, जेपी हीरवाल एवं अन्य उपस्थित थे.











