रांची : झारखंड की राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धुर्वा, राँची में आगामी 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच की वनडे के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट मैच के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक राँची, पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राँची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, उत्कर्ष कुमार, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया.











