जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना मोड के समीप रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार दोपहर की है, जहां परिजन उसे टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार दोपहर की है. मृतक चिंटू कुमार (23) पेट्रोल पंप में काम करता था. वह तीन भाइयों में से मंझला था. मृतक के भाई ने बताया कि चार दिन पहले चिंटू एक लड़की को लेकर घर आया था, जिससे वह शादी करना चाहता था. घर पर सभी शादी के लिए तैयार हो गये थे. वह चिंटू की प्रेमिका थी, जो बागबेड़ा के गांधी नगर में रहती थी. यह बात लड़की की मां को भी मालूम था. वे दोनों ढाई साल से संबंध में थे. लड़की की मां भी शादी के लिए तैयार थी. तभी पड़ोसियों के भड़कावे में आकर प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी की शादी कहीं और करने के लिए कहने लगी, जिसके बाद उसे लड़के वाले देखने आये. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद से ही प्रेमिका ने प्रेमी का नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे परेशान होकर चिंटू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई पिंटू ने बताया कि सोमवार दोपहर उसका भाई कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था. अंदर से गाना बज रहा था. घर वालों ने जब आवाज लगायी तो उसने दरवाजा नहीं खोला. फिर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि चिंटू फांसी पर लटका है. उसे फंदे से उतारकर पहले राजस्थान सेवा सदन ले जाया गया. वहां से उसे एमजीएम ले जाने की बात कहीं गयी. परिजनों ने टीएमएच पहुंचा क्योकि उन्हें आस थी वह बच जायेगा. परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया.











