पोटका : जिला खाद्य निरीक्षक (फ़ूड इंस्पेक्टर) संजय कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मंगलवार को दीपावली के पूर्व पोटका के हाता में स्थित अभिनन्दन होटल समेत अन्य होटलों का निरीक्षण कर जांच करते हुए मिठाइयों का सैम्पल लिया . विभाग की टीम सर्वप्रथम हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित अभिनन्दन होटल पहुंची. यहां सर्वप्रथम टीम द्वारा होटल के किचन की जांच की गई, किचन में व्याप्त गंदगी को देख फ़ूड इंस्पेक्टर ने होटल के संचालक को जमकर फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया . किचन के जांच के उपरांत टीम द्वारा मिठाई, खोआ का सैंपल जांच हेतु लिया गया . जांच टीम द्वारा होटल के लाइसेंस की भी जांच की गई . (नीचे भी पढ़े)

होटल के काउंटर में पावरोटी के कुछ पैकेट भी एक्सपायरी डेट के पाए गए जिसे चेतावनी के बाद टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया .मौके पर फ़ूड इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि आने वाले पर्व त्योहार को देखते हुए होटलों में मिठाई समेत अन्य चीजों की जांच की गई है. अभिनन्दन होटल के किचन में गंदगी,रसोइया बिना हेड कवर एवं एप्रोन के पाए गए है,निरीक्षण में एक्सपायरी डेट के पावरोटी पाया गया है, लाइसेंस में भी काफी त्रुटि है .उन्होंने कहा कि मिठाई का सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजा जा रहा है अगर गड़बड़ी पाई गई तो होटल संचालन पर फाइन समेत अन्य विभागीय कारवाई होगी .टीम द्वारा हाता में न्यू कृष्णा समेत अन्य होटलों की भी जांच की गई . होटलों में औचक निरीक्षण में होटल संचालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया .टीम में अनुसेवक नरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे .











