जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ी-बड़ी घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा. सोमवार को ट्यूशन पढ़ने वाले नाबालिग बच्चों ने छोटी सी बातों को लेकर उपद्रियों ने, जो तांडव एवं उत्पाद मचाया उसे लेकर डीसी लाउंज फैमिली सैलून ही नहीं बल्कि शहर के लोग दहशत में हैं. (नीचे भी पढ़े)
वही सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू सिंह राजपूत ने बताया कि इनलोगों को अपने शहर के प्रशासन पर पूरा भरोसा रहता है. ये जानते है कि आगे कोई करवाई नहीं होगा इसलिए जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ताकि जमशेदपुर शहर वासियों को प्रशासन पर विश्वास जागे और ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे.














