जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए. 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. इनमें 19 की जैसलमेर और 1 की मौत जो चलती बस से कूद गया था. मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है. साथ ही 15 लोगों के झुलसने की खबर है. (नीचे भी पढ़े)
घायलों को जैसलमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. मृतकों की पहचान की जा रही है. घटना का कारणों का पता लगाया जा रहा है कि कैसे चलती बस में आग लगी. एसी बस में करीबन 45- 50 लोग सवार थे. बस जोधपुर जा रही थी.














