चाकुलिया: घाटशिला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर शनिवार को चाकुलिया पुलिस ने थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की. मौके पर पुलिस ने धालभूमगढ़ – बेंद मुख्य सड़क पर आवागमन कर रहे दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की जांच की. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इस कारण पुलिस द्वारा विशेष रूप से वाहनों की जांच की जा रही है.




