चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रासमंच परिसर में 5 नवम्बर से रास महोत्सव का आयोजन किया गया है. रास मंच पूजा कमेटी द्वारा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. मौके पर 6 नवम्बर से 12 नवम्बर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है. कथा वाचक भूपाल मध्यप्रदेश से आरती किशोरी द्वारा भागवत कथा की जाएगी. 6 नवम्बर को भागवत महकल्प, 7 नवम्बर को परीक्षति जन्म, कपिल उपतार, दक्ष प्रजापति यज्ञ, 8 नवम्बर को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत, प्रहलाद कथा, गजेन्द्रमोक्ष, वामन अवतार, 9 नवम्बर को मत्स्य अवतार, परशुराम अवतार, रामावतार, कृष्ण जन्म, 10 नवंबर को जन्मोत्सव, भगवान की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 11 नवम्बर को गोपी गीत, रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मणी विवाह, 12 नवम्बर को सुदामा चरित्र, भगवान का गोलोक धाम प्रस्थान, परीक्षित मोक्ष की कथा की जाएगी और 13 नवम्बर को कथा स्थल पर पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में पतित पवन दास, दिलीप कुमार दास, बिपल्व दास, रंजीत दास, लक्ष्मी नारायण दास,चंद्रदेव महतो, गिरधारी महतो,पशुपति बेरा, देवदास पांडा, रंजीत दास, तारकनाथ दास, कृष्ण चंद्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोलानाथ दास, मानवेंद्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रुंगटा समेत अन्य जुटे हुए हैं.



