जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन- 2025 के मद्देनज़र माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ. रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में की गई. रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी गई कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जहां 11 नवम्बर को मतदान संपन्न कराया जाएगा. (नीचे भी पढे़ं)
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु 6 अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है. माइक्रो ऑब्जर्वर का अंतिम रेंडमाइजेशन 09 नवम्बर 2025 को किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनाती दी जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण होती है.














