चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार समिति के पास चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायलों में साइकिल सवार पश्चिम बंगाल के बाघाकोंदर गांव निवासी नाइट गार्ड खगेन महतो और बाइक सवार नागदोहा गांव निवासी हरिराम सोरेन शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार खगेन महतो अपने घर से एक फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान पीछे से बाइक से आ रहे हरिराम सोरेन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में साइकिल सवार खगेन महतो का दाहिना पैर टूट गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद खगेन महतो को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है.














