रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग शीतलहर की चपेट में रही, जिससे सबसे सर्द रात गुमला जिले का दर्ज किया गया. गुमला जिले का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा जिले का 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं 13 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रहा, जिसमें रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, कोडरमा, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा जिला शामिल है. (नीचे भी पढे़ं)
शनिवार को ये जिले शीतलहर की चपेट में : मौसम पूर्वानुमान अनुसार शनिवार को राज्य के गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिला शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तत्पश्चात अगले 4 दिनों में इसमें 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी. वहीं 7 दिसंबर को सुबह धुंध और बाद में हल्का बादल छाये रहने की संभावना है. (नीचे भी पढे़ं)
जानें झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 23.6 डिग्री सेल्सियस – 10.1 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 26.9 डिग्री सेल्सियस – 9.4 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 26.7 डिग्री सेल्सियस – 6.1 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 23.4 डिग्री सेल्सियस – 8.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 27.8 डिग्री सेल्सियस – 10.2 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 25.4 डिग्री सेल्सियस – 9.5 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 23.9 डिग्री सेल्सियस – 9.6 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 29.1 डिग्री सेल्सियस – 10.4 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 23.1 डिग्री सेल्सियस – 3.0 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 22.8 डिग्री सेल्सियस – 10.8 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 25.3 डिग्री सेल्सियस – 5.4 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 20.3 डिग्री सेल्सियस – 9.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 22.3 डिग्री सेल्सियस – 8.5 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 28.1 डिग्री सेल्सियस – 12.0 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 25.8 डिग्री सेल्सियस – 11.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 25.4 डिग्री सेल्सियस – 8.5 डिग्री सेल्सियस.



