रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के सीकिदीकी मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेब्रम, टिंकू प्रधान सहित आयोजन समिति की पूरी टीम मौजूद रही. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीकिदीकी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं. प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है.














