जमशेदपुर : गोलमुरी के टुइलाडुंगरी गढ़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ के पांचवें दिन, गुरुवार को ब्यास पीठ से कथावाचक आचार्य कुमार स्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, महारास लीला एवं उद्धव चरित की कथा का सविस्तार और सरस वर्णन किया. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीमद्भागवत कथा के आरंभ होने से पूर्व श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के तहत यज्ञ पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न की. आज की यजमान, समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पूजा संपन्न कराई. (नीचे भी पढ़ें)

भक्त भगवान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवंलक्ष्मी नारायण यज्ञ में भागवत कथा का वाचन करते हुए कुमार स्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उनको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है. पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसे मौत के घाट उतार देते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं. भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजा करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज का पूजन करने को कहते हैं. इंद्र देव उन बातों को सुन कर क्रोधित हो जाते हैं. वह क्रोधित हो भारी वर्षा करते हैं, जिसे देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर पूरे नगर वासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं. जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं. जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कथावाचक ने आगे भगवान कृष्ण और उद्धव के सुंदर प्रसंग का वर्णन किया. कथा में आए श्रद्धालु कथा के प्रसंग सुन भक्तिरस में झूमने लगे.















