जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से गुरुवार को चैम्बर सभागार में नववर्ष के उपलक्ष्य में केक कटिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आनेवाले समय में सिंहभूम चैम्बर, झारखंड के अन्य चेंबरों के साथ मिलकर एक सामूहिक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को झारखंड सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने यह भी बताया कि सिंहभूम चैम्बर झारखंड से बाहर के राज्यों – छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ भी निरंतर संपर्क में है. इन सभी चैंबरों के सहयोग से एक संयुक्त बैठक आयोजित कर साझा मुद्दों को समेकित करते हुए संबंधित सरकारों के समक्ष समेकित प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, गौतम चंद गोलछा एवं उमेश कांटिया उपस्थित रहे. साथ ही, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रतन मोदी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. पूर्व अध्यक्षों ने सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए चैम्बर की एकजुटता एवं सशक्त भूमिका पर बल दिया. चैम्बर के पदाधिकारियों में अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सुरेश शर्मा (लिप्पू) एवं विनोद शर्मा उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम में प्रमुख सदस्यों के रूप में मनोज गोयल, सांवरमल शर्मा, दिलीप कांवटिया, अरुण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, भवानी शंकर गुप्ता, विशाल, श्रवण देबुका, सतीश सिंह, कमल मकाती, पंकज छाबड़ा एवं विनोद कसेरा शामिल रहे. महासचिव पुनीत कांवटिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चैंबर के सदस्य भी उपस्थित रहे.














