जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने वर्ष 2025 को सुखद बताते हुए विश्वास जताया है कि वर्ष 2026 हमारे व्यापार और उद्योग के लिए सफलता का साल होगा. नव वर्ष पर सभी को बधाई देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि देश, राज्य और समाज की प्रगति के साथ हमारे शहर और व्यवसाय भी समृद्ध होंगे. गोल्डी ने कहा कि नववर्ष केवल एक अवसर नहीं, बल्कि एक संकल्प और बदलाव की शुरुआत है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आशा जताई कि आगत वर्ष व्यापार और जीवन में नित नए अवसर लाएगा. उन्होंने सभी उद्यमियों और व्यवसायियों का आह्वान किया कि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करें और शहर की प्रगति में योगदान करें.














